Friday, December 21, 2012

विश्वासघात का विष,

विश्वासघात का विष, The toxin of  Betrayal 

* यही सब 
देखना था, क्या  
भारत से 
इंडिया बन कर ? 
क्या इसी 
स्वछंदता का 
नाम है आज़ादी, 
या 
काले अंग्रेजों ने 
65 वर्ष में 
लिख दी 
सदाचार की बर्बादी ? 
* इंडिया की चमक दमक में 
मेरा भारत 
कहाँ पे खोया है ? 

शर्मनिरपेक्ष माली ने, 
चन्दन के मेरे 
नन्दनवन में, 
धोखे से 
नागफनी क्यों बोया है ? 
* वे 
मर्यादाएं हैं मिटा रहे, 
संसाधन सारे लुटा रहे, 
फिर भी 
क्यों ऑंखें बंद रखे, 
लाचार 
सभी हम लगते हैं ? 
* अब, प्रश्न उठा, 
आखिर कब तक...?, 
प्रश्न स्वयं से पूछो जी, 
जब चोर बनाये 
थानेदार, 
व्यवस्था है 
सारी ही बीमार, 
रक्त रंजित 
इस तन के आखिर, 
कितने घाव गिनाओगे ? 
* हर पल खाये हैं घाव सदा, 
पर हम  थके, 
तुम गिन गिन के थक जाओगे ! 
* यह घाव तो 
सह ही लेंगे हम, 
झूठे आश्वासन 
दे देकर; 
विश्वासघात 
फिर करके तुम, 
नए घाव दे जाओगे ! 
* गले सड़े फल 
लाने वाले की 
वाह वाह से क्या जाने; 
उपहास कहें या 
भ्रम का जाल 
इसे मानें ?
** विश्वासघात का विष 
अभी कितना और पिलाओगे ? 
अभी कितना और पिलाओगे ?
"अंधेरों के जंगल में, दिया मैंने जलाया है |
इक दिया, तुम भी जलादो; अँधेरे मिट ही जायेंगे ||" युगदर्पण

No comments: